अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, गांव में जमकर बवाल,चले लाठी डंडे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर– छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
लाठी डंडे चले, पत्थरबाजी में जेसीबी और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में तनाव
सूरजपुर ACGN:- जिले के लटोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगंज के बथान पारा में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर उस समय हालात बेकाबू हो गए जब कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो उठी।


बताया जा रहा है कि अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। जैसे ही जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया।
उग्र भीड़ ने जेसीबी मशीन और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में कई सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस बल ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक हालात तनावपूर्ण बने रहे।




सूत्रों के अनुसार गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर पहले से ही दो पक्षों में मतभेद था। एक पक्ष प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और आपस में लाठी डंडे चलने लगे। झड़प के कारण पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल बन गया।



मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम और पुलिस अधिकारी हालात को काबू में करने में जुटे रहे। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि दोबारा किसी तरह की हिंसा न हो।



फिलहाल गांव में तनाव व्याप्त है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सहमे हुए नजर आ रहे हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






