नए आपराधिक कानूनों पर पुलिस की पाठशाला, छात्रों को दी अहम जानकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
दीपक कुमार झा और प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर सलका-उमेश्वरपुर चौकी की पहल
सूरजपुर ACGN:- जिले में नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा और डीआईजी सह एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में चौकी सलका-उमेश्वरपुर पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमेश्वरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुधवार 18 फरवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी संजय यादव ने छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की मुख्य विशेषताओं के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं बल्कि न्याय दिलाना है। अब व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तेज और पीड़ित केंद्रित बनाया गया है ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि अब ई-एफआईआर की सुविधा उपलब्ध है जिससे थाने गए बिना भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। डिजिटल साक्ष्यों को कानूनी मान्यता दी गई है जिससे मोबाइल, वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणों की भूमिका मजबूत हुई है। महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
चौकी प्रभारी ने छात्रों से अपील की कि वे कानूनों की जानकारी रखें और समाज में जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि कानून की समझ से ही नागरिक अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य चंद्रपाल लकड़ा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल भी पूछे और नए कानूनों के बारे में अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






