नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइकिल मिली तो बदली मायावती की राह, अब सपनों को मिली रफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

साइकिल मिली तो बदली मायावती की राह, अब सपनों को मिली रफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को सहूलियत, 4 किलोमीटर का सफर हुआ आसान
सूरजपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना आज ग्रामीण बेटियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इस योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल देकर उनकी शिक्षा की राह आसान की जा रही है। सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदन नगर की छात्रा कु. मायावती इसका जीवंत उदाहरण है, जिसकी पढ़ाई को अब नई रफ्तार मिल गई है।
मायावती का घर स्कूल से करीब चार किलोमीटर दूर है। पहले उसे रोज पैदल स्कूल आना-जाना पड़ता था। लंबी दूरी तय करने में काफी समय और मेहनत लगती थी। कई बार थकान की वजह से पढ़ाई पर भी असर पड़ता था। बरसात और गर्मी के दिनों में दिक्कत और बढ़ जाती थी। ऐसे में सरस्वती साइकिल योजना उसके लिए किसी वरदान से कम नहीं रही।
योजना के तहत जब मायावती को निःशुल्क साइकिल मिली तो उसकी खुशी देखते ही बनती थी। अब वह रोज साइकिल से स्कूल जाती है। पहले जहां रास्ता लंबा और थकाने वाला लगता था, अब वही सफर आसान और सुरक्षित हो गया है। समय की बचत होने से उसे पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिल रहा है। उसकी स्कूल में उपस्थिति भी नियमित हो गई है और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई है।
मायावती ने शासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस योजना ने उसकी पढ़ाई को आसान बना दिया है। अब वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत कर पा रही है। उसके माता-पिता भी खुश हैं कि उनकी बेटी सुरक्षित तरीके से स्कूल जा पा रही है।
सरस्वती साइकिल योजना केवल एक साइकिल देने की योजना नहीं है, बल्कि यह बेटियों को आगे बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा से जोड़ने की मजबूत पहल है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना छात्राओं के लिए उम्मीद की नई रोशनी बनकर सामने आई है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now