नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जंगल के अंधेरे में जलेगी रोशनी, दूरस्थ टोलों तक पहुंचेगी बिजली – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जंगल के अंधेरे में जलेगी रोशनी, दूरस्थ टोलों तक पहुंचेगी बिजली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एम सी बी– छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से 3 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

सूरजपुर ACGN:- जंगलों के बीच बसे जिन टोलों ने सालों तक अंधेरे में जिंदगी काटी, वहां अब बिजली की रोशनी पहुंचने वाली है। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के तीन दूरस्थ गांवों में पहली बार नियमित बिजली सुविधा देने के लिए 3 करोड़ 6 लाख 92 हजार 670 रुपये की स्वीकृति मिली है। यह काम महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयास से संभव हो पाया है।
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसंकी, बांक और असुरा के कई मजरा-टोले अब तक मुख्य बिजली लाइन से कटे हुए थे। शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता था। ग्रामीण ढिबरी या छोटे सोलर लाइट के सहारे काम चलाते थे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, किसान आधुनिक उपकरण नहीं चला पाते थे और रोजमर्रा का जीवन कठिन बना रहता था।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी परेशानी मंत्री के सामने रखी। समस्या की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर प्रस्ताव को आगे बढ़ाया। अब मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत यह बड़ी राशि स्वीकृत की गई है।
इस योजना के तहत ग्राम मसंकी के लुकभुकिया और पतेरीपारा, ग्राम बांक के खासपारा और स्कूलपारा तथा ग्राम असुरा के खासपारा, पण्डोपारा और असुरा-1 में बिजली विस्तार का कार्य किया जाएगा। यहां नए खंभे लगाए जाएंगे, तार बिछाए जाएंगे और ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इससे न केवल घरों में उजाला होगा बल्कि बच्चों की पढ़ाई, किसानों के काम और छोटे व्यवसायों को भी नई रफ्तार मिलेगी।
सबसे बड़ी दिक्कत वन भूमि की अनुमति को लेकर थी क्योंकि ये टोले घने जंगलों के बीच बसे हैं। विशेष स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और विभागीय स्तर पर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। अब जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी घर अंधेरे में न रहे। बिजली सिर्फ रोशनी नहीं देती बल्कि विकास का रास्ता खोलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में इन गांवों में जीवन स्तर में साफ बदलाव दिखेगा।
ग्रामीणों ने इस फैसले पर खुशी जताई है और इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अब वनांचल के इन सुदूर टोलों में भी उजाला पहुंचने जा रहा है जो उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now