नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लैलूंगा में दो नाबालिगों से दुष्कर्म  12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लैलूंगा में दो नाबालिगों से दुष्कर्म  12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एसएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज

रायगढ़, थाना लैलूंगा क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी एवं उसके सहयोगी को रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़िताओं की निजता एवं गरिमा की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी धरमजयगढ़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लैलूंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया।


घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16 फरवरी को दो नाबालिग बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ थाना लैलूंगा में उपस्थित होकर एक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि एक पीड़िता का आरोपी से पूर्व परिचय मोबाइल के माध्यम से हुआ था। आरोपी द्वारा विवाह का प्रलोभन देकर उसे लैलूंगा बुलाया गया। आरोप है कि आरोपी एवं उसके सहयोगी द्वारा दोनों नाबालिगों को एकांत स्थान पर ले जाकर मुख्य आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी दी गई।



दोनों पीड़िताओं के पृथक-पृथक आवेदन पर थाना लैलूंगा में निम्नानुसार अपराध दर्ज किए गए,अपराध क्रमांक 50/2026 — धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट
अपराध क्रमांक 51/2026 — धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट, पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी


ओमप्रकाश पैंकरा (उम्र 22 वर्ष), निवासी थाना लैलूंगा — मुख्य आरोपी


जयकिशन धोबा (उम्र 20 वर्ष), निवासी थाना लैलूंगा — सहयोगी आरोपी
एसएसपी का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के विरुद्ध दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित गिरफ्तारी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now