नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हत्या की घटना कोअंजाम देने के सात आरोपी जेल दाखिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हत्या की घटना कोअंजाम देने के सात आरोपी जेल दाखिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – पुरानी रंजिश के चलते विवाद कर मारपीट करते हुये धारदार हथियार से वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के सात आरोपियों को थाना मोहन नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 16 फरवरी को प्रार्थी शिव कुमार गोड़ उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर , दुर्ग द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड़ उर्फ नानू 16 फरवरी को शिवजी की बारात देखने गया था , जहाँ पुरानी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट कर अपने पास रखे धारदार हथियार से प्राणघातक वार किया गया , जिससे गंभीर चोट आने पर उसे उपचार हेतु सिकोला अस्पताल ले जाया गया , जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया। संदेहियों की पहचान कर विभिन्न स्थानों से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के कारण विवाद कर मारपीट करते हुये धारदार हथियार से वार करना स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर सभी आरोपियों को थाना मोहन नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी एवं उनकी टीम , विशेषकर विवेचना अधिकारी , साइबर सेल सहयोगी स्टाफ तथा पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण –

करण उर्फ बाटा , मनीष देशमुख उर्फ पाडू , अश्वनीद चंद्राकर , आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू , शुभम देवांगन उर्फ राजा , जितेश वर्मा उर्फ पोगो और आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड सभी निवासी शक्ति नगर दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामाग्री –

घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखें। किसी भी प्रकार के विवाद या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now