दर्री जोन को 3 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 28 आंगनबाड़ी भवन बनेंगे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिला – कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण, बस स्टॉप व सामुदायिक भवन जनता को समर्पित
कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में विकास यात्रा के तहत दर्री जोन को 3 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली है। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में भूमिपूजन और लोकार्पण संपन्न हुआ।

नगर निगम द्वारा दर्री जोन के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से 28 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इन भवनों में बच्चों को पठन पाठन, खेलकूद और पोष्टिक आहार की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 59 अंतर्गत नवधा पंडाल के पास 15 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

वहीं वार्ड क्रमांक 59 दर्रीखार में एनटीपीसी सीएसआर मद से 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित बस स्टॉप यात्री प्रतीक्षालय तथा वार्ड क्रमांक 58 साडा कॉलोनी दर्री में 10 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया और जनसेवा में समर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है और सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल को भी पारदर्शी बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भी विकास की उसी गति को आगे बढ़ा रही है।

महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था और अब उसे संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा का निरंतर विकास हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






