नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली जिले की अपराध समीक्षा बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली जिले की अपराध समीक्षा बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला – बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, महिलाओं की सुरक्षा और सख्त पुलिसिंग के दिए निर्देश

बिलासपुर ACGN:- आज 16 फरवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बिलासगुड़ी में बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की अपराध स्थिति और कानून व्यवस्था की सामान्य जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके बाद आईजी ने कोतवाली, सिविल लाइन, मस्तूरी, कोटा और अजाक अनुविभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। थानों के प्रमुख अपराध, संवेदनशील क्षेत्र और कानून व्यवस्था की स्थिति पर सूक्ष्म समीक्षा की गई। वर्ष 2023 से पूर्व के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए।
आईजी ने स्कूल और कॉलेजों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा ईव टीजिंग और छात्राओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाज की शांति भंग करने वाले गुंडा प्रवृत्ति के तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और आवश्यकता पड़ने पर उनकी जमानत निरस्तीकरण के लिए वैधानिक प्रक्रिया अपनाने की हिदायत भी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शहर में लागू नए बीट सिस्टम का प्रेजेंटेशन दिया, जिसकी आईजी ने सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अंतिम पंक्ति तक स्पष्ट रूप से पहुंचें, यह सुनिश्चित किया जाए। अपराधियों और संदिग्धों के फिंगरप्रिंट डाटाबेस को मजबूत करने तथा ऑनलाइन मिलान के माध्यम से अपराधों की पतासाजी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
आईजी ने स्पष्ट कहा कि थाना प्रभारी संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की बात सुनें और रिपोर्ट दर्ज करने में अनावश्यक विलंब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुधार, कोलाहल अधिनियम के तहत डीजे और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों की जब्ती और न्यायालय में पेशी के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में एएसपी मधुलिका सिंह, पंकज पटेल, रामगोपाल करियारे सहित सभी डीएसपी, एसडीओपी, थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। रेंज साइबर थाना और एआईसीसीयू यूनिट की पृथक समीक्षा भी शीघ्र की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now