युवाओं, किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट : सौरभ सिंह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
केंद्रीय बजट 2026–27 को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन और जनकल्याण का रोडमैप बताया
कोरबा ACGN:- केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास, उद्योग और जनकल्याण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सौरभ सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम कैबिनेट मंत्री दर्जा ने बजट को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा जिले के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, खनिज क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उनका कहना था कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के औद्योगिक जिलों में स्पष्ट दिखाई देगा।
प्रेस वार्ता में लखन लाल देवांगन, गोपाल मोदी, संजू देवी राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, जोगेश लांबा एवं अशोक चालवाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सौरभ सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने बताया कि देश में नए रेलवे कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे जिससे हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से आवागमन तेज होगा और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है बल्कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है और लगभग सात प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर यह दर्शाती है कि देश की आर्थिक नीतियां सशक्त और दूरदर्शी हैं। आने वाले समय में इसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ जैसे संसाधन सम्पन्न राज्यों को मिलेगा।
इस अवसर पर सुश्री रितु चौरसिया, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, नवदीप नंदा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, हितानंद अग्रवाल, प्रिती स्वर्णकार, रामनारायण सराफ, उत्तम सिंह रनधावा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, मनोज मिश्रा, दीपक चावड़ा और उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






