वार्ड 02 में मातृपितृ पूजन दिवस की अनूठी छटा, बच्चों ने किया माता-पिता का सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ब्यूरो अनिल कुमार चौधूरी
लक्ष्मी नृसिंह साही यूथ एसोसिएशन के आयोजन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं की भावपूर्ण भागीदारी
गंजाम ACGN:- बरहमपुर शहर के वार्ड नंबर 02 अंतर्गत लक्ष्मी नृसिंह साही मालवानी मंदिर के पास जेना पोडिया में लक्ष्मी नृसिंह साही यूथ एसोसिएशन द्वारा मातृपितृ पूजन दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का पूजन कर उन्हें सम्मान दिया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और संस्कार का वातावरण निर्मित हो गया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 09 के कॉर्पोरेटर संतोष कुमार सेठी, गंजाम बार एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी असित कुमार सावत, यूथ लीडर बाबुला दास, सीनियर जर्नलिस्ट अनिल कुमार चौधरी, भाजपा नेता अनूप पंडा, मीटु पानीग्रही और राम महाराणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आसाराम बापू आश्रम से जुड़े साधु संतों की भी उपस्थिति रही। आश्रम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील की गई कि वे मोमो, पिज़्ज़ा और चाउमीन जैसे आधुनिक फास्ट फूड से दूरी बनाकर स्वस्थ और सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाएं।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब सैकड़ों बच्चों ने तुलसी और चंदन से अपने माता-पिता का तिलक कर आरती उतारी। इस दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सनातन धर्म पर आधारित नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्ति और भावनात्मक वातावरण का संचार किया। कुछ देर के लिए मानो भागदौड़ भरी जिंदगी थम सी गई और हर ओर संस्कार और सम्मान की गूंज सुनाई दी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






