नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, 9 वाहन और 700 घनमीटर रेत जप्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, 9 वाहन और 700 घनमीटर रेत जप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबा, कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर सख्त प्रहार किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनिज प्रशासन प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में जिला खनिज जाँच दल द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 9 वाहनों को जप्त किया गया, जिनमें 2 ट्रक, 4 हाइवा, 1 जेसीबी, 1 चैन माउंट मशीन तथा 1 टिप्पर शामिल हैं। यह सभी वाहन अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए गए।


इसके अलावा दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित लगभग 700 घनमीटर रेत भी जप्त की गई है। संबंधित प्रकरणों में खनिज नियमों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जाँच दल ने मिट्टी, रेत एवं कोयला खनिज से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों के विरुद्ध दंडात्मक प्रक्रिया प्रचलन में लाई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now