राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
27 फरवरी शाम 5:30 बजे तक आमंत्रित किए गए आवेदन, जिला वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत विज्ञापन
कोरबा | ACGN:- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। जारी सूचना पत्र क्रमांक मु.चि.अ./एन.एच.एम./एच.आर./2026/1895 कोरबा दिनांक 11 फरवरी 2026 के अनुसार पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन के अनुसार जिन पदों पर भर्ती की जानी है उनमें डेंटल सर्जन, एमओ-आयुष (आरबीएसके), फिजियोथेरेपिस्ट-एनएचएम/एनयूएचएम, नर्सिंग ऑफिसर-एनएमएचपी/एनयूएचएम, सीएचओ, स्टाफ नर्स-एसएनसीयू/बीएसयू, रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन-एनएचएम/डीपीएचएल, एमपीडब्ल्यू-एनयूएचएम, ओटी टेक्नीशियन, एएनएम, काउंसलर, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (पाडा)-एनएचएम, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (एलडीसी)-एनयूएचएम तथा सिक्योरिटी पर्सनल सहित अन्य पद शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 की संध्या 5:30 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मानदेय एवं चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। साथ ही जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in� पर भी विज्ञापन उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






