जवाली के पाँच जोड़ों ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का उठाया लाभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पाँच निर्धन परिवारों की बेटियों का विवाह सामूहिक रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025–26 के तहत जिला प्रशासन कोरबा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मंगलवार 10 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ग्राम जवाली के पाँच जोड़े फुटबॉल ग्राउंड, सीएसईबी (पूर्व), कोरबा में सम्मिलित हुए और शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। योजना के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक निर्धन कन्या के बैंक खाते में 35,000 रुपये की सहायता राशि सीधे अंतरित की गई, जिससे विवाह उपरांत उनके नए जीवन की सुदृढ़ शुरुआत सुनिश्चित हो सके।
इस योजना का लाभ दिलाने में पर्यवेक्षक पाटिल, ग्राम जवाली के सभी पाँच आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता, सहायिकाएँ एवं सामाजिक स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। उनके सहयोग से पात्र परिवारों तक योजना का लाभ समय पर पहुँच पाया।
मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को न केवल विवाह संस्कार में सहयोग मिल रहा है, बल्कि यह योजना सामाजिक सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन की दिशा में भी सतत सहारा बन रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






