मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 94 जोड़े, आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली में हुआ भव्य आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
मुंगेली, 10 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में आज परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में 94 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए।


सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमामय, सम्मानपूर्वक एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अतिथियों का पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस योजना से जहां निर्धन परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है, वहीं विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को नवदाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि पूर्व में विवाह के खर्च के कारण गरीब परिवारों को घर, खेत और जमीन तक गिरवी रखनी पड़ती थी, लेकिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से एक ही मंच पर अनेक गरीब परिवारों के वर-वधुओं का विवाह संपन्न हो रहा है। इससे सामाजिक एकता को मजबूती मिल रही है और समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग की सराहना की।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, दोनों समान हैं। विवाह दो परिवारों का पवित्र मिलन होता है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए महतारी वंदन योजना, स्वरोजगार हेतु ऋण योजनाओं सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने नवदम्पत्तियों को सुखमय, सुरक्षित और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर नवदम्पत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के दौरान सभी नवदम्पत्तियों को चेक एवं उपहार सामग्री प्रदान कर उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, नगर पालिका मुंगेली अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






