नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन का विश्व रिकॉर्ड – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन का विश्व रिकॉर्ड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे
कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ
रायपुर, 10 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के सामाजिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक ही दिन में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक समरसता, सर्वधर्म समभाव और अंत्योदय की भावना सजीव रूप में दिखाई दी।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि गरीब और वंचित परिवारों के सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि एक समय बेटी का विवाह निर्धन परिवारों के लिए चिंता और बोझ का कारण होता था, जिसे इस योजना ने सम्मान, विश्वास और उत्सव में बदल दिया है।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रायपुर सहित पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया, जबकि शेष जिलों के जोड़े वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़े। योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अभूतपूर्व आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का उत्सव है। इस ऐतिहासिक आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़े अपनी-अपनी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सूत्र में बंधे, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता की मजबूत पहचान को दर्शाता है।


कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा और बस्तर संभाग के आठ जिलों में इस अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए शासन के साथ-साथ समाज की सहभागिता अनिवार्य है और अभियान की सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेशवासियों के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मात्र दो वर्षों में ही मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा किया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए मानक बोरा मूल्य में वृद्धि, चरण पादुका योजना का पुनः प्रारंभ, श्रीरामलला दर्शन योजना और भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हुई थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अधिक व्यापक एवं प्रभावी रूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य जनसहभागिता से ही संभव है।
कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच और सर्वसमावेशी दृष्टि का प्रमाण है।
कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now