नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजीव नगर में “वजन त्यौहार 2026” का भव्य शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजीव नगर में “वजन त्यौहार 2026” का भव्य शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कुपोषण के खिलाफ जनआंदोलन का आह्वान, पार्षद प्रीति दिनेश शर्मा रहीं मौजूद

कोरबा: दर्री :-शासन के स्पष्ट निर्देशों के तहत वजन त्यौहार 2026 का भव्य शुभारंभ आज राजीव नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की पार्षद प्रीति दिनेश शर्मा की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।


वार्ड के सम्माननीय नागरिकों, माताओं और अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों का वजन मापन कर पोषण की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुकांति मिश्रा ने बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और आंगनबाड़ी सेवाओं की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।


पार्षद प्रीति दिनेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ बच्चा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के जीवन की पहली पाठशाला हैं, जहाँ पोषण, देखभाल और शिक्षा एक साथ मिलती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए ठोस, योजनाबद्ध और सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें वजन त्यौहार एक निर्णायक कदम है।
उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें, ताकि कोई भी बच्चा पोषण और देखभाल से वंचित न रहे।
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। राजीव नगर से यह पहल एक स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर मजबूत कदम साबित हो रही है।

प्रदीप मिश्रा 

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now