कलेक्टर का औचक निरीक्षण, दफ्तरों में मची हड़कंप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
25 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस और एक दिन का वेतन काटने के सख्त निर्देश
मुंगेली ACGN:- जिला कलेक्टोरेट में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कलेक्टर कुन्दन कुमार ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने नजूल शाखा, भू-अभिलेख, शिक्षा विभाग, डीएमएफ शाखा, डिजिटल अभिलेखागार, खेल विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहकारिता, आदिवासी विकास, अंत्यावसायी, समाज कल्याण, आबकारी सहित अनेक विभागों में पहुंचकर कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अनुशासनहीनता और समयपालन में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण में 25 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने सभी को नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काजी, अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र जांगड़े, जिला उद्योग विभाग केंद्र के महाप्रबंधक किशोर राजपूत और सहायक प्रबंधक उत्तम दुबे, भू-अभिलेख शाखा की अधीक्षक रिचा गुप्ता और सहायक अधीक्षक भूमिका तिवारी सहित विभिन्न विभागों के सहायक ग्रेड 02 और 03, स्टेनोटायपिस्ट और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यालयों की कार्यक्षमता और आम जनता की सुविधा के लिए अनुशासन और समयपालन अनिवार्य है। लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






