नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्काउट्स गाइड्स में अनियमितताओं का आरोप, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्काउट्स गाइड्स में अनियमितताओं का आरोप, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अवैध नियुक्ति, वित्तीय गबन और नियमविरुद्ध भुगतान की निष्पक्ष जांच की मांग

मुंगेली ACGN:- जिला मुंगेली अंतर्गत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के संचालन में गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस के साथियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में संगठन में वर्ष 2022 से 2025 के बीच की गई नियुक्तियों और वित्तीय लेनदेन पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।


युवा कांग्रेस का आरोप है कि संगठन के महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष और सचिव के चयन में निर्धारित नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। विशेष रूप से पूनम शर्मा की सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर कोई स्पष्ट आधार सार्वजनिक नहीं किया गया है, जो प्रथम दृष्टया संगठन के बायलॉज के विरुद्ध प्रतीत होती है। इसके साथ ही संगठन की राशि के मनमाने उपयोग और बिना सक्षम स्वीकृति के बिल वाउचर्स के माध्यम से भारी राशि आहरण की बात भी सामने रखी गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूनम शर्मा और मोरध्वज सप्रे द्वारा संगठन की राशि का दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। पिछले तीन वर्षों से आय-व्यय का विवरण और ऑडिट रिपोर्ट न तो प्रस्तुत की गई है और न ही उसे सार्वजनिक किया गया है। इस संबंध में नगर पालिका पार्षद अजय साहू ने कहा कि शासन के पैसों का दुरुपयोग हुआ है, जिसकी तीन बिंदुओं पर जांच के लिए एक निष्पक्ष जांच समिति गठित की जानी चाहिए।
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि पूनम शर्मा और मोरध्वज सप्रे द्वारा किए गए समस्त भुगतानों के मूल बिल वाउचर और चेकबुक की जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करते हुए गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पालिका पार्षद अजय साहू, युवा नेता नरसिंह निषाद, प्रिंस यादव, जय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now