11 फरवरी को कोरबा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बालको मेडिकल सेंटर रायपुर की विशेषज्ञ टीम देगी जांच व परामर्श, समय पर पहचान पर रहेगा फोकस
कोरबा ACGN:- आम नागरिकों में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम के उद्देश्य से 11 फरवरी 2026 को रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा कैंसर की प्रारंभिक जांच स्क्रीनिंग, परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
शिविर में महिलाओं के लिए बच्चेदानी सर्वाइकल कैंसर की जांच हेतु पेप स्मीयर, स्तन कैंसर की जांच हेतु मेमोग्राफी, मुख कैंसर सहित सभी प्रकार के कैंसर की निःशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है लेकिन समय पर पहचान होने पर इसका उपचार संभव है। बिना कारण वजन कम होना, लंबे समय तक घाव का न भरना, लगातार खांसी या आवाज में बदलाव, स्तन में गांठ या असामान्य स्त्राव, मुंह में छाले का लंबे समय तक बने रहना, असामान्य रक्तस्त्राव और लगातार थकान जैसे लक्षण कैंसर के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और जिन व्यक्तियों में उपरोक्त लक्षण दिखाई दें वे बिना संकोच रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में आयोजित निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में पहुंचकर जांच कराएं ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






