म्यूल अकाउंट पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
साइबर ठगों को खाते किराए पर देने का खुलासा, देशभर की ठगी रकम से जुड़ा मामला
कोरबा ACGN:- कोरबा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा भारत सरकार गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण में यह सामने आया कि थाना कुसमुंडा क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों ने नए बैंक खाते खुलवाकर उन्हें म्यूल अकाउंट के रूप में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में की गई साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था, ताकि वास्तविक अपराधियों की पहचान छिपाई जा सके। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर साइबर पुलिस थाना कोरबा और थाना कुसमुंडा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में एम. डी. तवरेज पिता एम. डी. गयासुद्दीन उम्र 23 वर्ष निवासी आनंद नगर थाना कुसमुंडा तथा पुष्पेंद्र साहू पिता श्याम सुंदर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी आनंद नगर थाना कुसमुंडा शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 8 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया और उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 21 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक या ओटीपी किसी भी व्यक्ति को न दें। बैंक खाते को किराए पर देना या किसी अन्य को उपयोग के लिए देना दंडनीय अपराध है। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी साइबर पुलिस थाना या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देने की अपील की गई है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






