विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ा युवा संवाद, बजट पर खुलकर हुई चर्चा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित “बजट युवा संवाद” में 1000 से अधिक युवाओं ने जाना विकसित भारत का रोडमैप
कोरबा ACGN:- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा केंद्र सरकार के बजट को युवाओं से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में भव्य “बजट युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बजट के प्रावधानों, रोजगार अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर संवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। संवाद के दौरान युवाओं को रोजगार सृजन, शिक्षा, स्टार्टअप, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई और युवाओं से सीधे संवाद कर उनके सुझाव भी सुने गए।

मुख्य वक्ता सुशांत शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास” के मंत्र के साथ 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए 60 हजार करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 80 हजार करोड़ रुपए, रोजगार सृजन के लिए 1 लाख करोड़ रुपए, कौशल उन्नयन हेतु 25 हजार करोड़ रुपए और उद्योग स्थापना को बढ़ावा देने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट किसान की आय बढ़ाने वाला, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने वाला, तकनीकी रूप से भारत को सशक्त बनाने वाला, व्यापारियों को टैक्स से राहत देने वाला और महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने वाला बजट है।
केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधोसंरचना और ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए 19 हजार करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ के लिए 900 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान और राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 3 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट देश के विकास को नई गति देगा और ग्रामीण व शहरी भारत को मजबूती से जोड़ेगा।
कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह बजट युवाओं को अवसरों से जोड़ने वाला है, जिससे शहर और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, नवदीप नंदा, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव शर्मा, जिला महामंत्री मोंटी पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय चंद्रा, राजेंद्र अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन युवाओं के उत्साह, संवाद और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






