नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर में बीट सिस्टम हुआ और मजबूत, हर गली–हर गांव में 24×7 पुलिस की नजर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर में बीट सिस्टम हुआ और मजबूत, हर गली–हर गांव में 24×7 पुलिस की नजर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में शहरी–ग्रामीण क्षेत्रों में सख्त निगरानी व्यवस्था लागू

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के दूरदर्शी नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रणाली को सशक्त, व्यवस्थित और प्रभावी स्वरूप प्रदान करते हुए इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना क्षेत्र के सभी स्थानों के साथ-साथ अंदरूनी और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निरंतर उपस्थिति, दृश्यता, अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित पता-साजी के लिए बीट सिस्टम को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इसी उद्देश्य से जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में उत्तरदायित्वपूर्ण बीट अधिकारियों की विधिवत नियुक्ति की गई है।

हर बीट में तय जिम्मेदारी, 24×7 सतत निगरानी

बीट सिस्टम के अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र को उपलब्ध बल के अनुपात में बीटों में विभाजित किया गया है। हर बीट में बीट प्रभारी, सहायक बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षक की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक बीट में तैनात आरक्षक 8-8 घंटे की शिफ्ट में 2-2 आरक्षकों के साथ 24 घंटे अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।

बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों, सामाजिक गतिविधियों, राजनीतिक गतिविधियों, छात्र गतिविधियों, श्रमिक गतिविधियों सहित असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों, नवआगंतुकों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बीट SOP जारी, अभिलेख संधारण अनिवार्य

बीट सिस्टम की मानक कार्यप्रणाली (SOP) भी जारी कर दी गई है, जिसके तहत प्रत्येक बीट में गतिविधियों का नियमित अभिलेख संधारण अनिवार्य किया गया है। इसके आधार पर समय-समय पर समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनता से संवाद और विश्वास पर जोर

पुलिस प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य बीट प्रणाली के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद, विश्वास और सहयोग को मजबूत करना है, ताकि छोटी से छोटी सूचना भी समय रहते पुलिस तक पहुंचे और किसी भी आपराधिक घटना को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके।

अपराध नियंत्रण को मिलेगी धार

बीट सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन से चोरी, अवैध गतिविधियों, नशा कारोबार, जुआ-सट्टा, पशु तस्करी, सामाजिक अशांति और कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं पर कड़ा अंकुश लगेगा। साथ ही आम नागरिकों को यह भरोसा मिलेगा कि पुलिस उनकी गली, मोहल्ले और गांव में हर समय मौजूद है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now