मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
नमाज के दौरान घर के सामने से चोरी हुई बुलेट बरामद, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
कोरबा, ACGN :- कोरबा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 फरवरी 2026 की रात करीब साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे के बीच वह अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BU 8550 को घर के सामने खड़ी कर नमाज अदा करने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली, जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की और संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने शुभम खत्री निवासी संजय नगर, आकाश मेहर और राकेश यादव निवासी लक्ष्मणबन तालाब क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। तीनों आरोपियों को 7 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






