नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनटीपीसी सीपत कंटेनर चोरी का खुलासा, पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनटीपीसी सीपत कंटेनर चोरी का खुलासा, पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

चार आरोपी, दो अपचारी बालक और तीन खरीदार गिरफ्तार, साढ़े चार लाख का माल बरामद
बिलासपुर, ACGN:- थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी सीपत राखड़ डैम स्थित फ्लाई ऐश कांटा घर के कंटेनरों में हुई बड़ी चोरी का सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों, दो विधि से संघर्षरत बालकों और चोरी का माल खरीदने वाले तीन खरीदारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 4 लाख 33 हजार रुपये मूल्य का शत-प्रतिशत चोरी का सामान बरामद किया गया है।
दिनांक 08 फरवरी 2026 को एनटीपीसी सीपत में एश मैनेजमेंट विभाग में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत अनंत कुमार वाष्णेय द्वारा थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम कौड़िया के पास स्थित राखड़ डैम में बने दो कांटा कंटेनरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने एसी, इन्वर्टर, कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य कीमती सामग्री चोरी कर ली है। सूचना पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा विशेष टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार पर जांजी क्षेत्र के कुछ युवकों को संदेह के घेरे में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी विष्णु सोनकर ने अपने साथियों अमन खरे, गुलशन कुमार बंजारे, यश कुमार डोंगरे तथा दो अपचारी बालकों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी का सामान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखने और कुछ सामान को बेचने की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपियों और खरीदारों कृष्ण कुमार, गौतम खांडे एवं ईश्वर पटेल के कब्जे से दो एसी, बैटरी सहित दो इन्वर्टर, तीन डिस्प्ले यूनिट, दो कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, टेबल और कुर्सियां सहित संपूर्ण चोरी की गई सामग्री बरामद की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर प्रस्तुत किया गया है।
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव सहित थाना सीपत के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now