नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मनरेगा बचाओ संग्राम में उमड़ा जनसैलाब, मोदी सरकार पर रोजगार अधिकार खत्म करने का आरोप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मनरेगा बचाओ संग्राम में उमड़ा जनसैलाब, मोदी सरकार पर रोजगार अधिकार खत्म करने का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

तुमान, ACGN:- मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत तुमान के बाजार चौक में रामपुर विधानसभा स्तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा जैसे ऐतिहासिक कानून को कमजोर कर देश के करोड़ों श्रमिक मजदूरों के हितों पर सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने रोजगार चाहने वाले लोगों को गरिमामय जीवन का अवसर दिया था, लेकिन अब इसे नाम और नियम बदलकर खत्म करने की साजिश की जा रही है।
एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि मनरेगा ने पंचायत और ग्रामसभा को मजबूत किया था, काम का चयन स्थानीय लोगों के हाथ में था, लेकिन अब यह अधिकार सरकार ने अपने पास ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सुधार के नाम पर दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए रोजगार का मजबूत सहारा था, यह रोजगार का वैधानिक अधिकार देता था, लेकिन नियमों में बदलाव कर इसे पूरी तरह केंद्र सरकार की मर्जी पर निर्भर बना दिया गया है, जिससे रोजगार का अधिकार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी योजना में कमी थी तो उसे बेहतर किया जा सकता था, नाम बदलकर अधिकार छीनना गलत है।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर एक बार फिर जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण में कहीं भी भगवान राम नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि मनरेगा अधिनियम वर्ष 2005 में मनमोहन सिंह सरकार ने लागू किया था, जो ग्रामीणों को मजदूरी का कानूनी अधिकार देता था, लेकिन अब इस अधिकार को समाप्त किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म कर श्रमिकों से काम का अधिकार छीनने का काम किया है। उन्होंने इसे श्रमिक विरोधी कदम बताया और कहा कि पहले यह योजना संविधान के अनुच्छेद 21 से जुड़े अधिकारों पर आधारित थी, जिसे अब केंद्र नियंत्रित योजना बना दिया गया है।


सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष हरीश परसाई ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के लिए जीवनरेखा रही है। इस कानून के तहत मजदूर को काम मांगने का अधिकार था और सरकारी आदेश से काम कभी नहीं रोका गया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से यह योजना 12 करोड़ से अधिक मजदूरों के लिए सहारा बनी और कोविड काल में भी आर्थिक सुरक्षा साबित हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत कबीर चौक स्थित कबीर जय स्तंभ में पूजा-अर्चना के साथ हुई, इसके बाद कबीर चौक से बाजार चौक तक विशाल रैली निकाली गई। सभा का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष देवांगन ने किया और सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार श्रीवास ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सरपंच, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now