‘मोर आधार मोर पहचान’ थीम पर जिले में आधार अभियान शुरू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
09 फरवरी से स्कूलों में लगेंगे आधार पंजीयन एवं बायोमेट्रिक अपडेट कैंप
5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए बनाया जाएगा आधार कार्ड
मुंगेली।जिले में आधार सेचुरेशन को पूर्ण करने के उद्देश्य से ‘मोर आधार मोर पहचान’ थीम के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में जिले के चिन्हांकित स्कूलों में आधार पंजीयन एवं बायोमेट्रिक अपडेट कैंप आयोजित किए जाएंगे।
यह अभियान 09 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 05 से 15 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों, जिनका आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, उनका विद्यालय स्तर पर आधार पंजीयन किया जाएगा।

कलेक्टर ने अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ईडीएम सोनम तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से जिले में लगभग 40 हजार नए आधार कार्ड बनाए जाने तथा करीब 30 हजार लोगों का बायोमेट्रिक अद्यतन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा जिले के सभी प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कैंप आयोजन से पूर्व स्कूल स्तर पर आधार से वंचित बच्चों की सूची तैयार की जाएगी तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

आधार कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक बच्चे को जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल आईडी तथा पालक/अभिभावक का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। पालकों एवं अभिभावकों को पूर्व सूचना देकर निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि कैंप आयोजन हेतु विद्यालयों में उपयुक्त कक्ष, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था एवं आवश्यकता अनुसार इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






