नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीटा एक्ट के तहत सप्ताह में तीसरी रेड – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीटा एक्ट के तहत सप्ताह में तीसरी रेड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


बोईरदादर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालिक गिरफ्तार
नकद, मोबाइल व आपत्तिजनक सामग्री जप्त, संयुक्त टीम की प्रभावी कार्रवाई
रायगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत बोईरदादर में पीटा एक्ट के तहत सप्ताह के भीतर तीसरी प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 07 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बोईरदादर क्षेत्र में रहने वाला नारायण वैष्णव अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर सटीक रेड कार्रवाई की।


रेड के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव एवं एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा अपने मकान में आर्थिक प्रलोभन देकर महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था तथा वह स्वयं दलाली एवं संचालन की भूमिका निभा रहा था।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹2,000 नगद, दो मोबाइल फोन (ओप्पो एवं रेडमी) तथा आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


इस कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक जी.एल. साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, साइबर थाना से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, नवीन शुक्ला तथा महिला थाना से मालती पैंकरा, महिला आरक्षक इंदुलता एक्का एवं एलीसा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
नारायण वैष्णव, पिता भुवनेश्वर वैष्णव, उम्र 55 वर्ष, निवासी बोईरदादर चर्च के पास, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।
एसएसपी का सख्त संदेश
कार्रवाई को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “रायगढ़ में देह व्यापार, नशा, जुआ-सट्टा, कबाड़ और अन्य सामाजिक बुराइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोग स्वयं सुधर जाएँ, अन्यथा रायगढ़ पुलिस उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करेगी।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now