कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने थाना पसान में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पसान :- कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे द्वारा थाना पसान परिसर में थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा अपराधों की रोकथाम को प्रभावी करना रहा। इस दौरान ग्राम स्तर पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, अपराध की पूर्व सूचना, असामाजिक तत्वों की पहचान तथा समय पर सूचना संप्रेषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कोटवारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ग्रामों में अजनबी व्यक्तियों की आवाजाही, चोरी, अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, नशाखोरी, घरेलू विवाद, भूमि विवाद एवं अन्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखें। साथ ही ऐसी किसी भी जानकारी को तत्काल थाना स्तर पर सूचित करने के निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

थाना प्रभारी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि ग्राम कोटवार पुलिस एवं आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनकी सक्रिय सहभागिता से ही अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना संभव है। कोटवारों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
थाना पसान पुलिस द्वारा ग्रामवासियों से भी अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की समन्वय बैठकें भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी।
उक्त बैठक में थाना स्टाफ से सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र राय, कुरसा मिंज, आरक्षक राहुल बघेल, विनोद कंवर, विष्णु पाटले, रतन राठौर, डोमन मधुकर, विकास जांगड़े सहित समस्त ग्रामों के कोटवार उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता हुए पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






