नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सनातन धर्म आदि-अनादि है, जिसका कोई आरंभ और अंत नहीं : महंत त्यागी जी महाराज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सनातन धर्म आदि-अनादि है, जिसका कोई आरंभ और अंत नहीं : महंत त्यागी जी महाराज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धर्म श्रृंखला

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित शनि धाम मुरमुंडा आश्रम के महंत एवं गोरखनाथ युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महंत त्यागी जी महाराज ने आज सनातन धर्म पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सनातन कोई पंथ या संप्रदाय नहीं, बल्कि जीवन जीने की शाश्वत पद्धति है, जो आदि-अनादि काल से चली आ रही है और जिसका आज तक कोई लोप नहीं हुआ।

महंत त्यागी जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की जड़ें वेदों, उपनिषदों, पुराणों और ऋषि-परंपरा में समाहित हैं। यह धर्म सत्य, करुणा, अहिंसा, सहिष्णुता और लोककल्याण के सिद्धांतों पर आधारित है। समय बदला, युग बदले, सत्ता बदली, लेकिन सनातन की चेतना कभी समाप्त नहीं हुई, क्योंकि यह मानवता को जोड़ने वाला धर्म है, तोड़ने वाला नहीं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के संस्कार व्यक्ति को जन्म से मृत्यु तक जीवन की मर्यादा सिखाते हैं। संस्कार केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की प्रक्रिया हैं, जहाँ माता-पिता, गुरु, समाज और प्रकृति के प्रति कर्तव्यबोध पैदा होता है। भारतीय संस्कृति का मूल आधार यही संस्कार हैं, जिन्होंने विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश दिया।

महंत त्यागी जी महाराज ने वर्तमान समय में सनातन संस्कृति पर हो रहे प्रहारों पर चिंता जताते हुए कहा कि संस्कृति को कमजोर करने का अर्थ समाज की आत्मा को कमजोर करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें, शास्त्रों को जानें, परंपराओं को समझें और सनातन मूल्यों को अपने आचरण में उतारें।

अंत में उन्होंने कहा कि गौ-रक्षा को सनातन धर्म का अनिवार्य अंग बताते हुए कहा कि गौ माता केवल पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवित प्रतीक हैं। गौ-सेवा और गौ-संरक्षण से ही धर्म, अर्थ और समाज की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि जिस समाज ने गौ की रक्षा छोड़ी, उसने अपने संस्कार और संस्कृति दोनों को संकट में डाल दिया।

महंत त्यागी जी महाराज ने समाज, संतों और युवाओं से एकजुट होकर गौ-रक्षा, धर्म-संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया।

महंत त्यागी जी महाराज ने आग्रह किया कि जो लोग नशा मुक्ति, गौ सेवा और समाज सेवा के लिए कार्य करना चाहते हैं, वे गोरखनाथ युवा वाहिनी संगठन से जुड़ें और अपने क्षेत्र में इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।

संगठन से जुड़ने के लिए संपर्क करें:

महंत श्री त्यागी जी महाराज ( 9244373590 )

राष्ट्रीय संगठन मंत्री, गोरखनाथ युवा वाहिनी

शनि धाम मुरमुंडा आश्रम, मुरमुंडा

जिला – राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

 

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now