नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोटा सबडिवीज़न में बीट सिस्टम को धार, कोटवारों के साथ पुलिस की सीधी बैठक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोटा सबडिवीज़न में बीट सिस्टम को धार, कोटवारों के साथ पुलिस की सीधी बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गांव स्तर पर अपराध नियंत्रण, नशा और साइबर अपराध रोकथाम को लेकर 60 से अधिक कोटवारों को दी गई जिम्मेदारियां

बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पकड़ मजबूत करने और अपराध पर समय रहते नियंत्रण के उद्देश्य से कोटा सबडिवीज़न में ग्राम कोटवारों की अहम बैठक आयोजित की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नूपुर उपाध्याय ने कोटवारों को संबोधित किया।


दिनांक 7 फरवरी 2026 को आयोजित इस कोटवार सम्मेलन में थाना रतनपुर, कोटा और बेलगहना क्षेत्र के लगभग 60 से 70 ग्राम कोटवार शामिल हुए। बैठक में थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराध, नशा विरोधी अभियान, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता, गांवों में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों, घुमक्कड़ गिरोहों और डेरावालों की गतिविधियों पर नजर रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


अधिकारियों ने कोटवारों को गांव में आने-जाने वाले अपरिचित व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम स्तर पर पुलिस बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए कोटवारों और बीट आरक्षकों के बीच नियमित संपर्क और आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्राम कोटवार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की पहली कड़ी हैं और उनकी सतर्कता से ही अपराधों को प्रारंभिक स्तर पर रोका जा सकता है। इस सम्मेलन का उद्देश्य गांव स्तर पर पुलिस की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना और संभावित अपराधों से पहले ही निपटना है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now