नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , C-TET व उप अभियंता परीक्षा के दिन यातायात दबाव की संभावना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

C-TET व उप अभियंता परीक्षा के दिन यातायात दबाव की संभावना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

08 फरवरी को शहर के परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ बढ़ने के चलते नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

बिलासपुर। शहर में 8 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली C-TET परीक्षा एवं उप अभियंता भर्ती परीक्षा के चलते यातायात व्यवस्था पर दबाव पड़ने की संभावना जताई गई है। प्रशासन की ओर से जारी विशेष सूचना में बताया गया है कि इन परीक्षाओं में जिले सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे।
प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थियों के आगमन और वापसी के दौरान नदी पुलों, संकीर्ण मार्गों, सड़क क्रॉसिंग, चौक-चौराहों और अत्यधिक व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक दबाव की स्थिति बन सकती है। परीक्षा का समय प्रातः 9:30 से 12:00 बजे, 11:00 से 1:15 बजे तथा अपराह्न 2:30 से 5:00 बजे तक निर्धारित है, जिस दौरान शहर में आवागमन प्रभावित हो सकता है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा समय के दौरान भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में सुविधा मिल सके और आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासन ने नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now