नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन प्रहार में सकरी पुलिस का ताबड़तोड़ वार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन प्रहार में सकरी पुलिस का ताबड़तोड़ वार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गांजा और महुआ शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस व आबकारी एक्ट में भेजे गए जेल

बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा और कच्ची महुआ शराब की बिक्री में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1.863 किलोग्राम गांजा, 70 लीटर कच्ची महुआ शराब और नकद बिक्री रकम जप्त की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बाजारपारा सकरी में दबिश देकर आरोपी अवधेश वर्मा के कब्जे से 1.483 किलोग्राम गांजा और नकद राशि बरामद की, वहीं डीपरापारा उस्लापुर में राकेश गुप्ता के पास से 0.380 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। दोनों मामलों में कुल 1.863 किलोग्राम गांजा और ₹500 की बिक्री रकम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इसी क्रम में शांति नगर सकरी में पुलिस ने संतोष बसोड के कब्जे से तीन जर्किन में रखी 70 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री रकम जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे भी जेल भेजा गया।
इसके अलावा पुराना बाजार सकरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर गांजा और शराब सेवन करते पाए जाने पर ऑटो चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई, वहीं तीन अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी, सहायक उप निरीक्षक विजय राठौर, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार वस्त्रकार, प्रधान आरक्षक रवि कुमार लहरे सहित सकरी थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़  हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now