“सजग कोरबा” अभियान के तहत बैंक और एटीएम में जागरूकता अभियान तेज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
छत्तीसगढ़ी भाषा के पैंपलेट और ऑडियो संदेश के जरिए लूट-ठगी से बचाव का संदेश
कोरबा ACGN :-कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार “सजग कोरबा” अभियान के तहत जनजागरूकता की विशेष पहल की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों को लूट, ठगी और चोरी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए लगातार सतर्क किया जा रहा है।
कोरबा पुलिस द्वारा विशेष रूप से बैंकों, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा में जागरूकता पैंपलेट तैयार किए गए हैं, जिन्हें बैंक और एटीएम परिसरों में चस्पा किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि स्थानीय नागरिकों तक सरल, सहज और प्रभावी भाषा में सुरक्षा संदेश पहुंचे और वे रोजमर्रा के बैंकिंग लेन-देन के दौरान सतर्क रहें।
इसके साथ ही कोरबा पुलिस द्वारा माइक और लाउडस्पीकर के माध्यम से ऑडियो संदेश प्रसारित कर बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इन संदेशों के जरिए लोगों को सुरक्षित तरीके से पैसा निकालने, संदिग्ध व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार पैंपलेट्स के माध्यम से नागरिकों को अकेले बैंक न जाने, अनजान व्यक्तियों के बहकावे में न आने, पैसे लेकर सुनसान रास्तों में न जाने, वाहन में लापरवाही से पैसा न छोड़ने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वयं सजग रहें और अपने परिवार, परिचितों तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि समय रहते अपराधों को रोका जा सके और जिले में सुरक्षित माहौल बना रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






