नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जूटमिल थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जूटमिल थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

12 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त, उड़ीसा से लाकर घर में छुपाकर बेच रहा आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देशन में जूटमिल थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी और सटीक कार्यवाही करते हुए 12 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही जूटमिल थाना क्षेत्र के सोनूमुड़ा देवारपारा में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद भट्ट उर्फ बुटू नामक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर अपने घर में छुपाकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई और गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के मकान पर घेराबंदी कर रेड की गई।
तलाशी के दौरान मकान के भीतर रखी एक पेटी से 7 किलो 300 ग्राम तथा एक डिब्बे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ दिन पहले गांजा बिक्री के उद्देश्य से उड़ीसा से लाया था। मौके से गांजा बिक्री की रकम 3500 रुपये नकद भी जप्त की गई। जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई है।
आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलो 400 ग्राम गांजा और 3500 रुपये नगद जप्त कर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोत में संलिप्त था।
इस कार्यवाही को एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में जूटमिल पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ एंड-टू-एंड कार्रवाई की रणनीति पर काम करते हुए इस सफलता को हासिल किया।


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में गांजा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे तत्व या तो समाज की मुख्यधारा में लौटें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना निर्भय होकर पुलिस को दें, हर सूचना पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक सुरेंद्र बंशी, जितेश्वर चौहान, महिला आरक्षक देव कुमार भारते तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, महेश पंडा, रविन्द्र गुप्ता और विक्रम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now