नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेलवे साइडिंग से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की सेटरिंग प्लेट और नकद जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रेलवे साइडिंग से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की सेटरिंग प्लेट और नकद जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पसान थाना क्षेत्र में हुई चोरी पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया जेल
कोरबा ACGN :- कोरबा जिले के थाना पसान क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग से लोहे की सेटरिंग प्लेट चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत की गई है।
मामले का विवरण यह है कि प्रार्थी शैलेस कुमार यादव द्वारा थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रेलवे साइडिंग चेनज नंबर 96 तेलियामार स्थित कंस्ट्रक्शन एरिया में रखी लगभग 22 नग लोहे की सेटरिंग प्लेट दिनांक 4 और 5 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट के आधार पर थाना पसान में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिए जाने के बाद क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी पसान चन्द्रपाल खाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया।
पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू साहू और नरेश तिर्की ने चोरी की गई सेटरिंग प्लेट को पेण्ड्रा निवासी कबाड़ी ताहिर अंसारी को बेच दिया था। पुलिस ने कबाड़ी के यार्ड से चोरी की सेटरिंग प्लेट तथा बिक्री से प्राप्त 7 हजार 300 रुपये नकद जब्त किए।


पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 33 वर्ष निवासी पसान और नरेश तिर्की पिता मदन लाल तिर्की उम्र 35 वर्ष निवासी तेलियामार थाना पसान जिला कोरबा को 5 फरवरी 2026 की रात गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now