नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर रेंज में जनता से प्रत्यक्ष संवाद की नई पहल, थानों के कामकाज पर नागरिकों की सीधी राय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर रेंज में जनता से प्रत्यक्ष संवाद की नई पहल, थानों के कामकाज पर नागरिकों की सीधी राय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

क्यूआर कोड से पुलिस सेवा का फीडबैक, ‘अनुभव’ पहल को मिला सकारात्मक प्रतिसाद

बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर रेंज में पुलिस और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद को मजबूत करने की दिशा में ‘अनुभव’ नामक नई पहल का शुभारंभ किया गया है। इस पहल के तहत पुलिस थानों और अन्य कार्यालयों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर आम नागरिक अपने अनुभव और फीडबैक सीधे साझा कर सकते हैं। इस व्यवस्था का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा किया गया।


व्यवस्था प्रारंभ होने के पहले ही दिन जिले के विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालयों में क्यूआर कोड लगाए गए, जिनके माध्यम से प्राप्त फीडबैक का अवलोकन पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा किया गया। प्रारंभिक फीडबैक में जिला बिलासपुर पुलिस के कार्यों को जन अपेक्षाओं के अनुरूप बताते हुए अधिकांश नागरिकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।


अनुभव क्यूआर कोड के माध्यम से थाना सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, कोटा और सरकण्डा थानों को विशेष रूप से बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। कई मामलों में नागरिकों ने बताया कि थाना प्रभारी स्वयं उनकी समस्याएं सुनते हैं और थाने में ही त्वरित समाधान किया जाता है। थानों में अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार, साफ-सफाई और आसपास का वातावरण भी आमजन द्वारा सराहनीय बताया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि थानों में आने वाले फरियादियों के अनुभवों के आधार पर प्राप्त फीडबैक का उपयोग व्यवस्था में आवश्यक सुधार के लिए किया जाएगा। वहीं ‘अनुभव’ के माध्यम से 1-2 थानों के संबंध में सुधार की आवश्यकता भी सामने आई है। इस पर संबंधित थाना प्रभारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से समझाइश देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों को भी इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ‘अनुभव’ पहल पुलिस सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक प्रभावी और महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now