कायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में कोरबा जिले को प्रथम और द्वितीय स्थान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
स्वच्छता, सेवा गुणवत्ता और मरीज हितैषी व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में आयुष जिला कोरबा की बड़ी उपलब्धि
कोरबा ACGN :- राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित कायाकल्प आयुष कार्यक्रम वर्ष 2024 में कोरबा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन एवं परिसर रखरखाव, सौंदर्यीकरण और सेवा गुणवत्ता आधारित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आयुष सेंटर एवं स्पेशियलिटी क्लिनिक श्रेणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष होम्योपैथी केंद्र रामपुर ने प्रथम स्थान तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष होम्योपैथी केंद्र सरगबुंदिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
यह राज्य स्तरीय पुरस्कार स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सचिव चिकित्सा शिक्षा आयुष अमित कटारिया, आयुष संचालक संतन देवी जांगड़े और संयुक्त संचालक डॉ. सुनील कुमार दास की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कोरबा जिले की ओर से जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा ने यह सम्मान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र रामपुर को 75 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र सरगबुंदिया को 50 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

डॉ. उदय शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग जनसामान्य, आदिवासी, श्रमिक, ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में निवासरत नागरिकों तक आयुष पद्धति की प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिला कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे पूरी आयुष टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने रामपुर केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्यामाचरण साहू और सरगबुंदिया केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार जाटवर को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि दोनों केंद्रों ने स्वच्छता, सेवा गुणवत्ता और मरीज हितैषी वातावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
डॉ. शर्मा ने जिले में आयुष विभाग द्वारा संचालित प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष पॉलीक्लिनिक डिंगापुर कोरबा में आधुनिक ओटी और आईपीडी की सुविधा के माध्यम से अब तक 31 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। आयुर्विद्या राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत 103 स्कूलों में आयोजित जागरूकता शिविरों में 7 हजार 483 बच्चों को आयुष पद्धति की जानकारी दी गई। व्योमित्र कार्यक्रम के तहत सत्र 2025-26 में 76 हजार 889 वृद्धजनों को उपचार प्रदान किया गया, जबकि ऑस्टियो आर्थराइटिस और मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर कार्यक्रम के अंतर्गत 9 हजार 335 मरीज पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित हुए।
जिले के सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित शिविरों के माध्यम से 46 हजार 309 वृद्ध मरीजों का उपचार किया गया। जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला के तीन शिविरों में 1 हजार 967 तथा खंड स्तरीय दस शिविरों में 4 हजार 347 मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। राज्योत्सव 2025 के दौरान आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला में 1 हजार 520 मरीज लाभान्वित हुए। इसी अवधि में योग शिविरों और योग चिकित्सा के माध्यम से 87 हजार 988 नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह कोहड़िया में नियमित रूप से आयुष शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के स्नेह सदन वृद्धा आश्रम, जिला जेल कोरबा, उप जेल कोरबा और जिला न्यायालय कोरबा में भी समय-समय पर आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिले का शासकीय आयुर्वेद औषधालय बरपाली एनएबीएच प्रमाणित हो चुका है, जबकि 11 आयुष औषधालयों को उन्नयन कर एनएबीएच प्रमाणीकरण हेतु तैयार किया गया है। इसके अलावा जिले के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सौर ऊर्जा पैनल स्थापित कर ऊर्जा संरक्षण और सतत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया गया है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






