नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा ने रचा विश्व इतिहास, 20 मिनट में 15,500 हस्ताक्षरों से बना गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा ने रचा विश्व इतिहास, 20 मिनट में 15,500 हस्ताक्षरों से बना गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009


स्वच्छता शपथ के एक ही बैनर पर सबसे तेज हस्ताक्षर, कोरबा का रिकॉर्ड बना ‘रेयर टू रेयरेस्ट’

कोरबा। 06 फरवरी 2026 का दिन कोरबा के इतिहास में हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा। नगर पालिक निगम कोरबा ने महासंकल्प 2026 के तहत ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसने न सिर्फ देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कोरबा को पहचान दिला दी है। स्वच्छता शपथ के लिए तैयार किए गए 280 मीटर लंबे एक ही बैनर पर मात्र 20 मिनट में 15,500 लोगों के हस्ताक्षर कर कोरबा ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।


गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्वनोई ने इस उपलब्धि की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि यह रिकॉर्ड दुनिया का “रेयर टू रेयरेस्ट” रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घंटे में 7,594 हस्ताक्षरों का रिकॉर्ड था, जिसे कोरबा ने आधे से भी कम समय में दोगुने से अधिक हस्ताक्षर कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उन्होंने इसे अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब कोई रिकॉर्ड इतने बड़े अंतर से टूटा है।


इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन रहे। उनके साथ कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन की मेजबानी महापौर संजू देवी राजपूत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की।


अपने संबोधन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता ने यह साबित कर दिया है कि जब शहर एकजुट होता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में कोरबा पूरी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने हजारों नागरिकों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई और कहा कि अगला लक्ष्य स्वच्छ सर्वेक्षण में कोरबा को देश का नंबर-वन शहर बनाना है।


महापौर संजू देवी राजपूत ने इसे कोरबा की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि आज हर कोरबावासी गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड सिर्फ हस्ताक्षरों का नहीं, बल्कि कोरबा की सोच, संकल्प और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।


निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धि नगर निगम, जिला प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आधे समय में डबल मार्जिन से रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं था, लेकिन कोरबा ने यह कर दिखाया। यह रिकॉर्ड आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा।
इस महाअभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, महिला स्वसहायता समूहों, छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों, एनटीपीसी, एसईसीएल, बालको, स्कूल-कॉलेजों और हजारों नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
आज कोरबा ने सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, जनआंदोलन है।
आभार कोरबा… धन्यवाद कोरबा… इतिहास रचने पर कोरबा को बधाई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now