न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से बदली लोरमी की पहचान : अरुण साव
मुंगेली: लोरमी।उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार की शाम लोरमी स्थित न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव “उमंग उत्सव” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रावीण्य सूची में स्थान बनाना यह दर्शाता है कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोरमी क्षेत्र के युवाओं का चयन लगातार पीएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहा है, जो शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और पालकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें सेवा का अवसर मिला है और बीते दो वर्षों में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं।



अरुण साव ने कहा कि आज लोरमी की पहचान तेजी से बदल रही है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, नवनिर्मित मानस मंच लोरमी का गौरव बन चुका है, वहीं मंगलम भवन रोड की सुंदरता शहर की बदलती तस्वीर को दर्शाती है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, राजेंद्र पाटकर, नरेंद्र पाटकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






