नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर पुलिस रेंज में “अनुभव” क्यूआर कोड की शुरुआत, आमजन अब सीधे आईजी को दे सकेंगे फीडबैक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर पुलिस रेंज में “अनुभव” क्यूआर कोड की शुरुआत, आमजन अब सीधे आईजी को दे सकेंगे फीडबैक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और एसएसपी ने किया शुभारंभ, रेंज के सभी जिलों के एसपी वर्चुअली हुए शामिल

बिलासपुर। दिनांक 5 फरवरी 2027 बिलासपुर पुलिस रेंज के लिए एक महत्वपूर्ण नवाचार का साक्षी बना। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से तैयार “अनुभव” क्यूआर कोड सिस्टम का शुभारंभ बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में किया गया।


इस अवसर पर संभाग आयुक्त अनिल जैन, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। वहीं रेंज अंतर्गत कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, जीपीएम, सारंगढ़ और सक्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।
क्यूआर कोड स्कैन कर थानों को लेकर दे सकेंगे फीडबैक


“अनुभव” क्यूआर कोड को स्कैन कर आमजन अब थानों और पुलिस कार्यालयों से जुड़े अपने अनुभव सीधे साझा कर सकेंगे। क्यूआर कोड स्कैन करने पर एक सरल गूगल फॉर्म खुलेगा, जिसमें प्रश्नोत्तर के माध्यम से फीडबैक दर्ज किया जा सकेगा। यह फीडबैक सीधे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय तक पहुंचेगा।
फीडबैक देने वाला व्यक्ति चाहे तो अपनी पहचान और मोबाइल नंबर गोपनीय भी रख सकता है, जिसे पूरी तरह वैकल्पिक बनाया गया है।
तकनीक से पुलिसिंग को और सशक्त बनाने की पहल


पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि पुलिस तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बने। आमजन भी सरल तकनीक के माध्यम से पुलिस के साथ अपने अनुभव साझा कर सकें, इसी उद्देश्य से “अनुभव” पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि आज से रेंज के सभी आठ जिलों के सभी थानों में क्यूआर कोड स्थापित कर दिए गए हैं।
प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम


जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन बिना किसी वरिष्ठ कार्यालय के चक्कर लगाए, सीधे अपनी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।
संभाग आयुक्त अनिल जैन ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं और हमारे कार्य का मूल्यांकन भी जनता के माध्यम से ही होना चाहिए। नवाचार को अपनाना वर्तमान समय की आवश्यकता है।
फीडबैक से व्यवस्था में होगा सुधार


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों में “अनुभव” क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं। थाने में आने वाले फरियादियों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।


कार्यक्रम के दौरान एसएसपी रायगढ़ शशिमोहन सिंह, एसएसपी मुंगेली भोजराम पटेल एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने भी अपने विचार रखते हुए इस पहल को पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।
विधिवत शुभारंभ और प्रेजेंटेशन
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा रिबन काटकर “अनुभव” क्यूआर कोड का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही एक वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से इसके उपयोग और उपयोगिता की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा प्रिंट और सोशल मीडिया के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने आमजन से अपील की कि वे इस व्यवस्था का सदुपयोग करें, सही और वास्तविक फीडबैक देकर व्यवस्था में सुधार के सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अच्छा अनुभव हो तो उसे भी साझा करें और किसी भी कमी को निर्भय होकर बताएं।
आज से बिलासपुर पुलिस रेंज के सभी जिलों के सभी थानों में “अनुभव” क्यूआर कोड के माध्यम से फीडबैक व्यवस्था लागू कर दी गई है।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now