नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनगांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का जोश भरा समापन, फ़ाइनल मुकाबले में उमड़ा जनसमर्थन, खिलाड़ियों का बढ़ाया गया हौसला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धनगांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का जोश भरा समापन, फ़ाइनल मुकाबले में उमड़ा जनसमर्थन, खिलाड़ियों का बढ़ाया गया हौसला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

खेल मैदान बना उत्सव स्थल, ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को मिला मंच
कोरबा ACGN :- कोरबा जिले के ग्राम पंचायत धनगांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फ़ाइनल मैच के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था, वहीं दर्शकों की भारी मौजूदगी से आयोजन का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
फ़ाइनल मैच के अवसर पर कोरबा जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष के पति विश्वनाथ कंवर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी गढ़उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता और आपसी तालमेल भी सिखाता है।


इस आयोजन में ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच कलेश सिंह कंवर, उपसरपंच नीलिमा लक्ष्मी सिंह तंवर, भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल मंत्री पति अमृतलाल तंवर, ग्राम पंचायत सचिव मुखी सिंह कंवर, ग्राम पंचायत तिलाईडांड के सरपंच डिग्पाल सिंह कंवर तथा भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ लक्ष्मी सिंह कंवर, रोहित कुमार केंवट, फूल सिंह कंवर, बोधराम, बिहारी सिंह, लक्ष्मी कंवर, सोनू ठाकुर, बल्लू यादव, रामसिंह, जवाहर सिंह, मणिन्द्र तंवर, छतरपाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ी और क्रिकेट आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर होने वाले ऐसे खेल आयोजन युवाओं की छिपी प्रतिभा को सामने लाते हैं और गांव में आपसी भाईचारा व सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करते हैं। फ़ाइनल मैच के साथ ही पूरे धनगांव में खेल प्रेम और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे यह प्रतियोगिता क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now