छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगे शराब और बीयर के दाम , एक अप्रैल से लागू होगी नई आबकारी नीति, प्रीमियम ब्रांड पर ज्यादा बोझ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नई एक्साइज पॉलिसी में टैक्स बढ़ा, सरकारी दुकानों में प्लास्टिक बोतल में मिलेगी शराब
रायपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों को एक अप्रैल से महंगाई का झटका लगने वाला है। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के तहत देसी, विदेशी शराब और बीयर के दाम बढ़ जाएंगे। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रीमियम और महंगे ब्रांड अब पहले से ज्यादा महंगे हो जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
नई नीति के तहत विदेशी शराब पर लगने वाली ड्यूटी अब रिटेल सेल प्राइस यानी बाजार में बिकने वाले दाम के आधार पर तय की गई है। इसका मतलब यह है कि जिस ब्रांड की कीमत जितनी ज्यादा होगी, उस पर टैक्स भी उतना ही ज्यादा देना होगा। इसके साथ ही भारतीय शराब, बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज पर भी टैक्स में बढ़ोतरी की गई है।
एक्साइज पॉलिसी 2026-27 में एक और बड़ा बदलाव किया गया है। अब सरकारी शराब दुकानों में कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेची जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे शराब के परिवहन में आसानी होगी और लागत भी कम होगी। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।
नई नीति के लागू होने के बाद शराब बाजार में कीमतों को लेकर हलचल तेज हो गई है और आम लोगों में इसे लेकर चर्चा बनी हुई है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






