मुख्यमंत्री ने ‘वूमेन फॉर वेटलैंड्स’ अभियान के पोस्टर का किया विमोचन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जल-स्रोत संरक्षण का संदेश, मातृशक्ति की भूमिका को बताया अहम
रायपुर ACGN :- विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में ‘वूमेन फॉर वेटलैंड्स’ अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आर्द्रभूमियों और प्राकृतिक जल-स्रोतों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन है और आर्द्रभूमियां मानव सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। नदियां, तालाब, कुएं, पोखर और आर्द्रभूमियां केवल जल-स्रोत नहीं बल्कि जीवनदायिनी प्रकृति की पहचान हैं। इन्हें बचाना समाज के हर वर्ग का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति को इस अभियान से जोड़ना पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में प्रेरणादायी कदम है।इस अवसर पर ‘वूमेन फॉर वेटलैंड्स’ अभियान की संस्थापक एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान की जानकारी भी दी गई। अभियान के माध्यम से तालाबों, नहरों, कुओं, नदियों और अन्य प्राकृतिक जल-स्रोतों के संरक्षण के लिए महिलाओं को संगठित किया जा रहा है। प्रज्ञा निर्वाणी ने मुख्यमंत्री को नवागढ़ क्षेत्र स्थित गिधवा-परसदा-नगधा पक्षी विहार को रामसर साइट घोषित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं प्रकृति की प्रथम संरक्षक हैं और यदि मातृशक्ति आगे आएगी तो जल-स्रोतों का संरक्षण एक मजबूत जन-आंदोलन का रूप ले सकता है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रसन्ना अवस्थी, प्राची शर्मा, प्रणीता शर्मा, आरविका अवस्थी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ‘वूमेन फॉर वेटलैंड्स’ अभियान की संस्थापक एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान की जानकारी भी दी गई। अभियान के माध्यम से तालाबों, नहरों, कुओं, नदियों और अन्य प्राकृतिक जल-स्रोतों के संरक्षण के लिए महिलाओं को संगठित किया जा रहा है। प्रज्ञा निर्वाणी ने मुख्यमंत्री को नवागढ़ क्षेत्र स्थित गिधवा-परसदा-नगधा पक्षी विहार को रामसर साइट घोषित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं प्रकृति की प्रथम संरक्षक हैं और यदि मातृशक्ति आगे आएगी तो जल-स्रोतों का संरक्षण एक मजबूत जन-आंदोलन का रूप ले सकता है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रसन्ना अवस्थी, प्राची शर्मा, प्रणीता शर्मा, आरविका अवस्थी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






