नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 90 प्लस शिक्षा गुणवत्ता अभियान: कमजोर प्रदर्शन पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों की सैलरी रोकने के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

90 प्लस शिक्षा गुणवत्ता अभियान:
कमजोर प्रदर्शन पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों की सैलरी रोकने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647 9817119303 948009

मुंगेली, // मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत जिले में “मिशन 90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन कार्यक्रम” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर बोर्ड परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार लाना है।
अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षा अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में परीक्षा परिणामों में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की जवाबदेही तय करने पर विशेष जोर दिया गया।
लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई


कलेक्टर ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की समीक्षा करते हुए मनोहरपुर स्कूल की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। प्राचार्य संजीव निर्मलकर द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में लापरवाही एवं प्रगति पत्रक संधारित नहीं करने पर सभी बीईओ एवं एबीईओ की सैलरी रोकने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही शिक्षा गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं लाने पर लालपुर, मनोहरपुर, लगरा, देवरहट, डोंगरिया, राम्हेपुर, बैगाकापा एवं गोड़खाम्ही विद्यालयों के प्राचार्यों की वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए।
नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिस पर जोर
कलेक्टर ने राम्हेपुर विद्यालय की प्राचार्य मरियम एक्का से चर्चा कर आगामी परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लालपुर थाना स्कूल सहित अन्य विद्यालयों को भी बेस्ट प्रैक्टिस अपनाकर परीक्षा परिणाम सुधारने हेतु विशेष प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालय अपने नवाचार साझा करें, जिससे जिले के सभी विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। जिला शिक्षा अधिकारी को जिले की बेस्ट प्रैक्टिस का संकलित प्रतिवेदन तैयार कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी बीईओ और बीआरसी को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।
कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्राचार्य शकुंतला के प्रयासों की सराहना भी की।
परीक्षा तैयारी पर विशेष फोकस


कलेक्टर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा हेतु तैयार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अनसॉल्व्ड पेपर एवं मॉडल पेपर की तैयारी गंभीरता से कराई जाए। शिक्षा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बेहतर मॉनिटरिंग टूल विकसित कर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने पर जोर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि परीक्षा पूर्व का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस अवधि में शिक्षकों को स्मार्ट टीचर की भूमिका निभाते हुए नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों की सोच विकसित करने और उन्हें निरंतर प्रेरित करने की आवश्यकता है।
जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करें।
समीक्षा बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों ने अपने अनुभव साझा किए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे, डीएमसी अशोक कश्यप सहित सभी बीईओ, एबीईओ एवं स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा 

देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now