सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण में तेजी के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रगतिनगर दर्री और जमनीपाली में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
कोरबा ACGN :- नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रगतिनगर दर्री में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जमनीपाली दर्री में बन रहे हाईटेक बस स्टैण्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों और अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में आवश्यक तेजी लाई जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए। महापौर ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और हाईटेक बस स्टैण्ड जैसे प्रोजेक्ट शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधाओं से सीधे जुड़े हुए हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रगतिनगर दर्री में भारत सरकार की अमृत मिशन 2.0 योजना के अंतर्गत 33 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन है। इस प्लांट के माध्यम से कोरबा शहर के 11 बड़े नालों से निकलने वाले प्रदूषित जल का शुद्धिकरण किया जाएगा, जिससे हसदेव नदी में प्रदूषण का स्तर कम होगा। शुद्ध किए गए जल का उपयोग एनटीपीसी द्वारा अपने संयंत्र संचालन सहित अन्य कार्यों में किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महापौर ने प्लांट की कार्यप्रगति का अवलोकन कर अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में महापौर ने जमनीपाली दर्री में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैण्ड का भी निरीक्षण किया। यहां बस डिपो, प्रशासनिक भवन, आंतरिक अधोसंरचना विकास, सबस्टेशन स्थापना सहित विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। महापौर ने मौके पर पहुंचकर सभी निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद दीपक यादव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, सोमनाथ डेहरे, प्रमोद जगत, मुस्ताक अहमद, कौशल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






