नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा नगर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा नगर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009


विकास झा ने व्यास पीठ का लिया आशीर्वाद, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना


कोरबा बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।


इस पावन अवसर पर प्रखर समाजसेवक एवं भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कथा स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।


कथावाचक पंडित श्याम दुबे द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण, मार्मिक एवं संगीतमय वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों और संकीर्तन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।


इस अवसर पर विकास झा ने कहा कि “श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और भाईचारे का विस्तार होता है। बांकीमोंगरा की पावन धरा पर इस आयोजन में सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
कार्यक्रम में न केवल बांकीमोंगरा नगर बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार कथा का समापन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।


श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के सफल आयोजन हेतु विकास झा ने आयोजन समिति के सदस्यों—वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद फणीधर कर्ष, अधिवक्ता अमित सिन्हा, अखिलेश सिंह (मल्लू) एवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उनके साथ युवा मोर्चा नेता प्रकाश झा, नकूल पटेल, प्रमोद खांडे, अनूपम दास, देव राजपूत, विकास सोनी एवं अजीत कुमार भी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now