जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी पर किया करारा प्रहार, पिकअप और 70 पाव शराब जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन में पुसौर–कोडातराई मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा गया वाहन, आरोपी को आबकारी एक्ट में जेल भेजा गया
रायगढ़, 3 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधी

क्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के प्रयास में जूटमिल पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की और पुसौर–कोडातराई मार्ग पर घेराबंदी कर अवैध शराब से लोड पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की। तलाशी लेने पर पिकअप में 30 पाव देशी प्लेन शराब और 40 पाव गोल्डन गोवा सुपीरियर व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के पास शराब परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।
आरोपी का नाम सजीत पटेल, पिता बृजलाल पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी यार्ड रोडपारा थाना चंद्रपुर जिला सक्ती बताया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव प्लेन शराब, 40 नग गोल्डन गोवा सुपीरियर व्हिस्की और सफेद पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-GP-7520 को जप्त किया। इनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 7 हजार 200 रुपये बताई गई। आरोपी पर थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट की धारा 34-2 और 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूटमिल प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक धनेश्वर उरांव और शशिभूषण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों और शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































