ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, जनवरी में 56 गुम इंसान परिजनों से मिलाए गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
16 गुम नाबालिगों में 14 को सकुशल बरामद किया गया, बहला-फुसलाकर भगाने वालों
पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़, 3 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में गुम इंसानों की खोज अभियान को तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान में जनवरी माह में दर्ज 59 गुम इंसानों में से 56 को सकुशल परिजनों से मिलाया जा चुका है। इनमें 16 गुम नाबालिग शामिल थे, जिनमें से 14 को त्वरित कार्रवाई के बाद बरामद किया गया। जिन मामलों में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने की पुष्टि हुई, वहां आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई।

बीते दिनों चक्रधरनगर, धरमजयगढ़, पुसौर और कोतरारोड़ पुलिस ने कई गुम नाबालिगों को उनके परिजनों से मिलाया। सबसे उल्लेखनीय मामला कोतरारोड़ का रहा, जहां करीब 8 साल से लापता बालक को महाराष्ट्र के सतारा से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार में खुशियां लौट आईं।
कई अन्य मामलों में नाबालिगों ने परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ दिया था, जबकि कुछ मामलों में शादी का झांसा देकर उन्हें भगाया गया था। चक्रधरनगर पुलिस ने एक गुम बालिका को कोरबा से बरामद कर आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।


धरमजयगढ़ में भी शादी का प्रलोभन देकर भगाई गई बालिका को सकुशल बरामद किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुसौर पुलिस ने भी गुम बालिका को उसके परिजनों से मिलाकर घर लौटाया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान निरंतर प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है और गुम नाबालिगों एवं गुम इंसानों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें, उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें और सोशल मीडिया संपर्कों की नियमित निगरानी करें। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में कोई रियायत नहीं होगी और ऐसे आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार कर सीधे जेल भेजा जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






