नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आकस्मिक निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को 10–10 लाख रुपये का बीमा चेक प्रदान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आकस्मिक निधन हुए दो पुलिसकर्मियों के परिजनों को 10–10 लाख रुपये का बीमा चेक प्रदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिली सहायता, पुलिस विभाग और बैंक प्रबंधन ने निभाया संवेदनशील दायित्व

रायगढ़, 3 फरवरी। ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन होने पर जिले में पदस्थ स्वर्गीय प्रधान आरक्षक दिलीप ठाकुर की पत्नी सरस्वती सिंह ठाकुर और जीआरपी थाने में पदस्थ स्वर्गीय राम सिंह लकड़ा की पत्नी किरण लकड़ा को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 10–10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और एसबीआई शाखा पुसौर के प्रबंधक द्वारा सौंपा गया। इस दौरान शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्राप्त बीमा राशि का सदुपयोग करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें। उन्होंने आगाह किया कि बड़ी राशि मिलने पर कई बार लोग धन दोगुना करने का लालच देकर फर्जी निवेश योजनाओं में फंसा देते हैं, जिससे परिवार आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो सकता है। बैंक प्रबंधन ने भी परिजनों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि ऐसे समय में फर्जी कॉल और झूठे निवेश प्रस्तावों से सावधान रहना आवश्यक है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस विभाग केवल एक सेवा संस्था नहीं बल्कि एक परिवार है और इस कठिन समय में पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के सभी पुलिसकर्मियों का पुलिस सैलरी पैकेज कराया गया है, जिसके अंतर्गत आकस्मिक दुर्घटना या निधन की स्थिति में एक करोड़ रुपये तक की बीमा राशि का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्यूटी अत्यंत जोखिमपूर्ण होती है और यह बीमा सुरक्षा पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिए संकट की घड़ी में एक मजबूत सहारा बनती है।
इस दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों और एसबीआई प्रबंधन द्वारा समय पर दायित्वों के निर्वहन के लिए बैंक प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now