अर्पण अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने 100 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए, हर माह चलाया जा रहा है विशेष अभियान
बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों तक वापस पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अर्पण अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 100 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित लोगों को सौंपे गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर और जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसके आधार पर तकनीकी जानकारी और फील्ड इनपुट के जरिए खोजबीन अभियान चलाया गया। करीब एक माह के भीतर बिलासपुर शहर सहित जिले की सीमा से सटे अन्य जिलों और राज्यों से भी गुम मोबाइल बरामद किए गए। कुछ मोबाइल अन्य प्रदेशों के दूरस्थ जिलों में सक्रिय पाए गए हैं, जिनकी बरामदगी के लिए अलग से अभियान जारी है।
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान लगभग 160 लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने गुम मोबाइल वापस पाकर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियरे, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, प्रभारी एसीसीयू हेमन्त आदित्य और साइबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी गई। डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल के माध्यम से ठगी, व्हाट्सएप डीपी बदलकर धोखाधड़ी, बिटकॉइन और टूरिज्म प्लान के नाम पर ठगी, कस्टमर केयर बनकर कॉल करना, ऑनलाइन लोन एप के जरिए ठगी जैसे मामलों से बचने के उपाय साझा किए गए।
अर्पण अभियान को सफल बनाने और गुम मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचाने में एसीसीयू बिलासपुर और जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






